फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने दर्ज कराई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 140 स्कूलों को केंद्र बनाया है। बोर्ड ने इन पर आपत्तियां भी मांगी हैं। इस पर जिले के 63 विद्यालयों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें किसी ने परीक्षा केंद्र बनाने तो किसी ने न बनाने और किसी ने छात्र संख्या कम करने के लिए आवेदन किया है। मगर ज्यादातर आपत्तियां स्कूल न बनाने की हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के 140 कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों की सूची वेबसाइट पर अपलोड होनेे के बाद 63 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसमें सबसे ज्यादा आपत्तियां परीक्षा केंद्र न बनाए जाने, छात्राओं के लिए दूरी अधिक होने एवं छात्र संख्या कम करने की मांग की हैं। इसमें प्रधानाचार्यों को साक्ष्य देना होगा, जिसके आधार पर गठित टीमें आपत्तियां निस्तारित कर उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगी। इसकी अंतिम तिथि नौ फरवरी है। इसके बाद यूपी बोर्ड निस्तारित शिकायतों के आधार पर परीक्षा केंद्र का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें