फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईस्कूल और इंटर के 621 विद्यार्थी देंगे कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड का परिणाम आने के बाद एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 621 छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट-इंप्रवूमेंट परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। 20 जुलाई को धर्मसभा इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। नंबर कम रहने व एक विषय में फेल होने वाले कंपार्टमेंट-इंप्रवूमेंट परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटर के 621 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार हाईस्कूल के लिए 183 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से लेकर 11.15 तक चलेगी। इसके बाद दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। इसमें 438 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। इंटर की परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर 5.15 मिनट तक होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य को परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 20 को आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट-इंप्रवूमेंट परीक्षा में बच्चों को सेंटर पर निर्धारित समय से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को अधिकारी निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन



15 और 16 को चार केंद्रों पर होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
कंपार्टमेंट-इंप्रवूमेंट परीक्षा के अलावा 15 व 16 जुलाई को शहर के चार केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार केंद्र- धर्मसभा इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला व भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें