फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अधिकारी के जाते ही दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
16एलकेएच601, 603
विज्ञापन

जांच अधिकारी के जाते ही दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी से हड़कंप
क्रासर.........
प्रधान के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे थे डीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो
मैगलगंज/हैरमखेड़ा। पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत जमुनिया शहबाज के प्रधान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने मंगलवार को जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह गांव के पंचायत भवन पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर आरोपों की जांच पड़ताल की, जिसके बाद वह चले गए। गांव से अधिकारी के जाते ही दो पक्षों में ईट पत्थर और डंडे चले, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक झगड़े के आरोपी फरार हो गए।
जमुनिया शहबाज गांव में कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में गड़बड़ी को लेकर मतदान के बहिष्कार का ऐलान करते हुए प्रदर्शन किया था। जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने भी डीएम को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। डीएम शैलेंद्र सिंह ने टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे, जिस पर मंगलवार को पंचायत भवन में ग्रामीण एकत्रित हुए। जांच करने डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीओ पंचायत वाचस्पति झा, ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार पहुंचे। ग्रामीणों को शौचालय एवं आवास लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई गई, जिसके बाद कई लोग आवास और शौचालय न मिलने की शिकायत करते रहे। इस पर जांच टीम ने बताया कि शौचालय और आवास के शेष लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है, जिसमें मार्च तक कार्य पूरा करा लिया जाएगा। ग्रामीण इससे भी संतुष्ट नहीं हुए और प्रधान पर आरोप लगाते हुए शपथ पत्र जांच टीम को सौंपे। जांच कर टीम वापस जाने लगी, तभी प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे, जिसमें संतोष कुमार, अजय पाल और अंजेश कुमार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन......
एकत्रित ग्रामीणों में 90 प्रतिशत नए लाभार्थी उपस्थित थे, जिन्हें आवास और शौचालय नहीं मिले हैं। शिकायतकर्ता के आरोप जांच में साबित नहीं हुए हैं।
अनिल सिंह, डीडीओ/प्रभारी जांच टीम
बाक्स=वर्जन.........
जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट हुई है। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें