फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक ने जहर खा दे दी जान
10 जून को हुई थी शादी, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन के गांव ढखेरवा खालसा निवासी हरनाम के 21 वर्षीय पुत्र सूरज ने शनिवार की सुबह जहर खा लिया। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रात में मौत हो गई। सूरज की शादी बीती 10 जून को थाना सिंगाही के गांव चिरकुवा से हुई थी। पुलिस आत्महत्या की वजह घरेलू कलह मान रही है।
विज्ञापन

गांव ढखेरवा खालसा निवासी श्रवण ने बताया कि उनकी ससुराल गांव में ही है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी उनका साला सूरज लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंचा। उसने परिवार वालों को बताया कि जहर खा लिया है। इससे घर में चीख पुकार मच गई। हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे पहले निघासन सीएचसी फिर जिला अस्पताल लाए, जहां सूरज की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि सूरज की 10 जून को थाना सिंगाही के गांव चिरकुवा से शादी हुई थी। पति की मौत से उसकी पत्नी निशा और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घर वाले घटना के कारणों पर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। पुलिस घटना के पीछे घरेलू कलह ही मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें