फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से 1167 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
01एलकेएच 01
विज्ञापन




पंचायत सचिव हड़ताल पर
1167 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप

विकास भवन परिसर में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
स्वच्छ भारत मिशन सहित 32 योजनाओं का काम प्रभावित
अमर उजाला ंब्यूरो
लखीमपुर खीरी। ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर सभी पंचायत सचिव बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे 1167 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गया है। समन्वय समिति तीन सूत्री मांगों को लेकर पहले ही ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज चुकी है। इससे 32 विभागों की योजनाओं का संचालन प्रभावित हुआ है, जिनमें स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास जैसी प्रमुख योजनाओं के ठप होने से लक्ष्य प्रभावित होना तय है।
विकास भवन परिसर में सचिवों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिसे संबोधित करते हुए अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार से ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सरकारी कामकाज ठप कर दिए गए हैं। जब तक सरकारी हमारी मांगों पर विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष अनुज अवस्थी ने कहा कि चाहे कितना भी दबाव पड़े, लेकिन कोई भी सचिव सरकारी कार्य नहीं करेगा। तीन सूत्री मांगों के न माने जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में उत्तम बंसवार, अनुराग पांडेय, केके गुप्ता, दुर्गेश नंदिनी, शालिनी शर्मा, दीपिका त्रिपाठी, रोली दुबे, विजय गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है तीन सूत्री मांगे
1.ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के बजाय स्नातक और ओ लेवल कंप्यूटर किया जाए।
2.संवर्ग का वेतनमान 2800 किया जाए। सातवें वेतन आयोग को मैट्रिक सापेक्ष लेवल पांच पर प्रारंभिक मूल वेतन 29200 रुपये किया जाए।
3.सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नत पर न्यूनतम 30 प्रतिशत पद सृजित किए जाएं। समय से 10 वर्ष, 16 वर्ष और 26 वर्ष सेवाकाल पूर्ण होने पर प्रोन्नति दी जाए, जिसे न दे पाने पर प्रोन्नति पद का वेतन एसीपी प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें