बेलरायां खीरी। नेहरू कन्या इंटर कॉलेज, हरद्वाही में इंटर की छात्राओं की विदाई को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्राओं ने सांस्कृतिक मंच पर मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कॉलेज प्रशासन ने कक्षा 12 की आठ छात्राओं को विभिन्न टाइटिल दिए, जिसमें सुषमा को मिस पढ़ाकू और अनुभवी को बातूनी का खिताब मिला।
नेहरू कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा आकांक्षा जायसवाल, ज्योति सिंह, शशि सिंह और अनीषा ने मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान कक्षा 12 की छात्रा सुषमा को मिस पढ़ाकू, नंदनी को जॉली, जूली को पापुलर, लकी को रेगुलर, रीता को सरमीली, अनुभवी को बातूनी और अंजली वर्मा को मिस फेअरवेल का टाइटिल देकर कॉलेज प्रशासन ने सम्मानित किया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को भावी जीवन में स्वस्थ और सुखी रहने के कई टिप्स देते दिए। कॉलेज प्रबंधक जगदीश सिंह और प्रधानाचार्य वंदना शुक्ला ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सोमिका पांडेय और एकता यादव ने किया। इस मौके पर कॉलेज के पदाधिकारी रमाशंकर पांडेय, शिव प्रसाद यादव आदि लोग मौजूद रहे।