फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड के प्रशिक्षण को लेकर कांउसलषिंग शुरू

विज्ञापन
शिक्ष्‍ाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलियाकलां। एनआईओएस के डीएलएड के तहत पलिया बीआरसी पर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। पलिया में शिक्षकों की इस काउंसलिंग के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें एक बीआरसी और एक बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज है। बीआरसी पर बनाए गए स्टडी सेंटर पर शिक्षकों की भीड़ लगी रही और उन्होंने अपने-अपने प्रपत्र जमा कराए।
विज्ञापन

डीएलएड के लिए पलिया बीआरसी को भी स्टडी सेंटर बनाया गया है। यहां पर कुल छह शिक्षक पंजीकृत हैं, जिन्होंने रविवार को बीआरसी पहुंचकर अपने प्रपत्र जमा कराए। देर शाम तक कुल 30 शिक्षक ही पंजीकरण करा सके। साथ ही बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में भी सेंटर बनाया गया था। यहां प्रशिक्षण कोआर्डिनेटर बीईओ ओंकार सिंह की देखरेख में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशिक्षण की काउंसलिंग एबीआरसी सुरेश चंद्रा के दिशा निर्देशन में विवेकानंद द्विवेदी, अजहर हुसैन, अरुण अवस्थी आदि ने पूरी की। उन्होंने बताया कि स्टडी सेंटर का निर्धारण एनआईओएस से ही हुआ है, पंजीकरण हो रहा है। अगले रविवार से संभवत: कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें