फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
राजस्व संग्रह अमीनों ने बृहस्पतिवार को 11 सूत्री मांगे पूरी न होने के विरोध में काली पट्टी बांध कर वादा निभाओ अभियान के तहत विरोध-प्रदर्शन किया। राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले अमीनों ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में करने, संवर्ग का ग्रेड वेतन 5200-20200 ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 करने, पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने और पदोन्नतीय व्यवस्था पहले की तरह नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की ओर से जिलाध्यक्ष बलराम सिंह वर्मा और प्रेम प्रकाश अग्निहोत्री ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने की दशा में 13 नवंबर को जिले की सभी तहसीलों में तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना/ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। 22, 23 और 24 नवंबर को जिले के सभी संग्रह अमीन लगातार तीन दिन तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें