फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति ने लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए जा रहे रोजगार सेवकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। विलोबी मेमोरियल हाल से पैदल मार्च करते हुए रोजगार सेवक डीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवशंकर ने कहा कि प्रदेश के रोजगार सेवक 12 सितंबर 2017 से लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे थे। 25 सितंबर को विधानसभा घेराव के लिए जाते समय रोजगार सेवकों पर लाठीचार्ज कर कई को जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र की हत्या के समान है। तीन सूत्रीय मांगों में लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और रोजगार सेवकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। महामंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मांगें न मानी गईं तो 12 अक्तूबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में पंकज चौरसिया, समीर सलमानी, अजय वाजपेयी, शिवसागर लाल, सरोज वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें