डीएम से ग्रामीणों द्वारा कोटेदार की शिकायत करने के बाद पूर्ति निरीक्षक गांव में जांच करने पहुंचे। कोटेदार से नाराज ग्रामीणों ने उनके सामने पेश होकर जमकर हंगामा काटा।
कस्बे के कोटेदार से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम व डीएम को पत्र देकर कोटेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ छापी थी। इस पर पूर्ति विभाग के निरीक्षक आनंद कुमार अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। रामजानकी मंदिर में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। पूर्ति निरीक्षक के आने की खबर पर कोटेदार से नाराज ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व आश्वासन दिया कि आला अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान किया जाऐगा और जांच में दोषी पाए जाने पर कोटेदार पर कार्रवाई की जाऐगी।