फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 24 Apr 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ताइक्वांडो की 66वीं कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर में बृहस्पतिवार को ऑफिसर्स कॉलोनी में 66वीं कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एसएम आसिफ ने बताया कि परीक्षा के दौरान टाइल्स ब्रेकिंग, बोर्ड ब्रेकिंग और ब्रिक ब्रेकिंग जैसे प्रैक्टिकल के माध्यम से खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन किया गया।

व्हाइट से यलो बेल्ट में देवराज सिंह, शशांक श्रीवास्तव, प्रद्युम्न कुमार, सिद्धांत सिंह, कृतिका कमल, अविश्री सिंह, अनुश्रेया सिंह, भावया मिश्रा व सामिया फातिमा सफल रहीं। यलो से ग्रीन बेल्ट में आद्विक सिंह, रूद्र अवस्थी, अयांश आर्यन व समृद्धि मिश्रा ने सफलता पाई।
विज्ञापन


ग्रीन से ग्रीन वन बेल्ट में स्वर्नाक वर्मा, स्वर्णिम वर्मा, युवराज गुप्ता, अर्चना व रिया कुमारी, ग्रीन वन से ब्लू बेल्ट में आद्विक मौर्य, कृष राज भारती व नूरी खान सफल रहे। ब्लू से ब्लू वन में अदिति कश्यप व सावन, ब्लू वन से रेड में रुद्राक्ष व अनुकृति श्रीवास्तव तथा रेड से रेड वन में आद्या श्रीवास्तव, मोहिनी कश्यप व दीपाली मौर्या ने प्रमोशन हासिल किया। इस अवसर पर कोच दीपांशी प्रजापति, आबिदा फिरदोस और उत्तम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें