फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कैलाली जंगल में अब भी टिके हैं 60 विदेशी नागरिक

विज्ञापन
धनगढ़ी के कैलाली जंगल में टिके विदेशी नागरिक। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी। कैलाली जिले में बगैर अनुमति के घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के सिमली जंगल में घुसकर जमघट लगाने वाले 18 देशों के डेढ़ सौ से अधिक विदेशियों में से 60 अब भी वहीं डेरा जमाए हैं। इन विदेशियों को 24 घंटे में जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे, पर सभी अब तक नहीं गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कैलाली के घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के सिमली जंगल में 18 देशों के डेढ़ सौ विदेशी नागरिक रेन्वो फैमिली गैदरिंग नामक संस्था के साथ आए थे। जंगल में बगैर प्रशासनिक अनुमति लिए रुके थे। इसकी सूचना पर बीते बृहस्पतिवार को कैलाली डीएम गोगन बहादुर हमाल ने 24 घंटे में उनको यहां से वापस जाने के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश के बाद कुछ तो समूह बनाकर यहां से रवाना हे गए थे, लेकिन अब भी करीब 60 विदेशी नागरिकों ने जंगल में डेरा जमाया हुआ है। इस बारे में कैलाली डीएम गोगन बहादुर हमाल ने बताया कि विदेशी नागरिक वीजा पर आए हुए हैं और उनको 24 घंटे का समय दिया गया था। इसमें आधे जा चुके हैं और बाकी भी धीरे-धीरे यहां से जा रहे हैं, एक दो दिन में जगह खाली हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें