फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

584 सीटों के लिए  पूरी हुई काउंसलिंग

Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की भीड़ से फैली अव्यस्थाएं, पहले एक फिर बनाने पड़े दो केंद्र 
विज्ञापन

16,448 शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में 584 सीटों के लिए बुधवार को काउंसलिंग समाप्त हो गई। इसमें करीब छह अभ्यर्थी शामिल हुए। पहले कराई जा चुकी काउंसलिंग में 374 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पूरे उत्तर प्रदेश से अभ्यर्थियों के आने से प्राथमिक विद्यालय महाजनगर में बने केंद्र पर अव्यवस्थाएं फैल गई, जिससे बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने आनन-फानन में प्राथमिक विद्यालय सदर में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दूसरा केंद्र खुलवाया। 
विज्ञापन

बता दें कि 584 पदों के सापेक्ष 374 अभ्यर्थी पहले ही काउंसलिंग करा चुके थे। शेष पदों के लिए बुधवार को पूरे प्रदेश भर से अभ्यर्थी बुलाए गए थे। शेष 210 पदों के लिए काउंसलिंग कराई गई, जिसमें करीब 600 अभ्यर्थी शामिल हुए। बीईओ मुख्यालय सुरेश पाल ने बताया कि सामान्य वर्ग की सीटें पहले ही फुल हो चुकी थी। काउंसलिंग में बीईओ ओंकार पाल सिंह, बीईओ राजेश सिंह, बीईओ रामजनक वर्मा, बीईओ रमेश पंकज, बीईओ सुनील कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें