लखीमपुर में सबसे ज्यादा 1549 वोट पड़े
14 फरवरी तक वाहन चालक भी डालेंगे वोट
विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथों पर ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों ने काफी उत्साहपूर्वक पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। पांच दिनों में 5305 पोस्टल बैलेट से मत डाले गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा लखीमपुर विधानसभा में 1549 मत पड़े हैं। पलिया में सबसे कम 342 मत पड़े हैं। अभी 14 फरवरी तक पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा, जिसमें वाहन चालकों को भी मौका मिलेगा।
राजापुर मंडी में विधानसभावार आठ बूथों पर सात फरवरी 2017 से पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा है। 11 फरवरी तक 5305 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। अभी 14 फरवरी तक पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा, जिसमें चुनाव ड्यूटी में लगाए गए वाहनों के चालकों को भी पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी पल्लवी मिश्रा के मुताबिक सबसे ज्यादा लखीमपुर विधानसभा में 1549 मत पड़े हैं। इसी तरह पलिया में 342, निघासन में 362, गोला में 817, श्रीनगर में 749, धौरहरा में 449, कस्ता में 647, मोहम्मदी में 390 मत पड़े हैं।