फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: आखिर कहां से आ रहा बारूद, जिले में अब तक 52 क्विंटल अवैध पटाखे किए जा चुके जब्त

Thu, 16 Oct 2025 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में अवैध पटाखा बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले में अब तक 52 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
पलिया पुलिस ने बरामद किए अवैध पटाखे, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में दिवाली को लेकर लाइसेंसी व्यापारियों के साथ ही तमाम छोटे-छोटे दुकानदार अवैध रूप से पटाखे के व्यापार में संलिप्त हो जाते हैं। दूसरे जिलों में हो रही घटनाओं को देखते हुए खीरी पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाया तो पटाखा और बारूद की बड़ी खेप बरामद होनी शुरू हो गई। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अब तक करीब 52 क्विंटल पटाखा बरामद करते हुए नष्ट कराया जा चुका है।

विज्ञापन


त्योहार की शुरुआत होते ही एसपी संकल्प शर्मा ने छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारण किए गए पटाखों को जब्त करने का आदेश दिया था। आदेश मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। ताबड़तोड़ हुई छापेमारी के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हजारों किलो पटाखा और पटाखा बनाने का सामान बरामद किया। साथ ही कई लोगों को इस मामले में पाबंद कर दिया है।

बता दें कि खीरी, भीरा, मितौली, पलियाकलां, निघासन, मैगलगंज, फरधान के अलावा तमाम अन्य जगहों पर छापेमारी हुई। अब सवाल यह उठता है कि पटाखें में उपयोग होने वाला बारूद आखिरकार कहां से आ रहा है। इस पर कोई कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली क्षेत्र में है पटाखों की अवैध मंडी
तहसील मितौली क्षेत्र के आसपास के गांवों में पटाखा बनाने का अवैध कारोबार किया जाता है। पुलिस को भनक लगते ही वह कार्रवाई तो करती है, लेकिन पूरी तरह से इस कार्य पर पाबंदी नहीं लगा पा रही है। हाल यह है कि चोरी छिपे हजारों रुपयों का पटाखा व्यापार अकेले मितौली क्षेत्र से किया जा रहा है।

एएसपी पश्चिमी अमित राय ने बताया कि छापा मार कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 52 क्विंटल पटाखा जब्त करते हुए नष्ट कराया जा चुका है। छापेमारी त्योहार तक जारी रहेगी। गलत तरीके से भंडारण किए गए पटाखा व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें