फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन ने बनाया बछड़े को निवाला, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के मिलिट्री फार्म के पास जंगल के बीच में आबादी बसी है। आबादी के पास ही लाही के खेत हैं। जिसमें बीती रात बाघिन ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ खेत पर लग गई। साथ ही उनमें बाघिन को लेकर दहशत है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन देर शाम तक वनकर्मी नहीं पहुंचे। जिससे बछड़े का शव खेत में ही पड़ा था।
विज्ञापन

मिलिट्री फार्म के पास जंगल के बीच नई आबादी बसी है। आबादी के पास ही जंगल है जिसमें जंगली जानवरों का बसेरा रहता है। बीते कई दिनों से एक बाघिन अपने बच्चों के साथ ग्रामीणों को दिखी है। बीती रात बाघिन ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सूचना सुबह दी गई लेकिन देर शाम तक बछड़े का शव नहीं उठाया गया है और न ही कोई वनकर्मी पहुंचा है। लाही के खेत में पड़े शव से बदबू भी आने लगी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी इसी खेत में एक और बछड़े का शिकार बाघिन कर चुकी है। उधर ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि नई बस्ती में लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। खंभे लगा दिए गए हैं लेकिन अभी तक बिजली नहीं आई है। जिसके कारण जंगली जानवर आबादी के पास आ जाते हैं। इससे ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें