फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले को 17 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल ओपेन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई। इसमें जिले की टीम ने 17 स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शिवभक्त मिश्रा ने 23 एवं 24 दिसंबर को हुई दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों की हौसलाफजाई करते हुए देश स्तर पर प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। विजेता प्रतिभागियों को खेल मंत्री चेतन चौहान एवं निदेशक खेल आरपी सिंह ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 20 किलो भारवर्ग में अंश गर्ग, 35.9 में वंशिका गर्ग, 32.3 में कार्तिक अग्रवाल, 33.7 में मान्या एवं कैडेट वर्ग में 59 किलो भारवर्ग में वेदिका अग्रवाल एवं इससे अधिक के भार वर्ग में भाविका अग्रवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि जूनियर वर्ग में 27 किलोभार वर्ग में अक्शज, 25 में दिव्यांश, 29 में विशाल, 32 में तुषार पटेल, 35 में प्रतीक शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सीनियर वर्ग में 54 किलो भारवर्ग में स्नेहिल, 58 में वली उल्लाह मंसूरी, 63 में सुफिया अली सहित कैडेट एकल में वेदिका अग्रवाल ने रजत, भाविका अग्रवाल ने कांस्य एवं सब जूनियर एकल में मान्या अग्रवाल और वंशिका गर्ग ने कांस्य जीता। सीनियर एकल में शिवा गुप्ता ने स्वर्ण और शरद सिंह ने रजत पदक जीता। सीनियर समूह में शिवा गुप्ता, सरताज अली एवं स्नेहिल ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। 17 स्वर्ण पदक जीतकर आई टीम को संघ के सचिव एसएम आसिफ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें