फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में होती रही तलाश नदी में मिला बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
23 एलकेएच 9
विज्ञापन


नहर में होती रही तलाश नदी में मिला बच्चे का शव
लापता दो बच्चियों की खोजबीन नदी में कर रहे गोताखोर
अमर उजाला ब्यूरो
शारदानगर। पुलिस और पीएसी की फ्लड यूनिट गोताखोरों के साथ शारदा नहर में डूबे बच्चों की तलाश कर रही थी, लेकिन एक बच्चे का शव नदी में गांव गोड़ियाना के पास ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त नदी में फेके गए तीन बच्चों में शामिल आठ वर्षीय विक्रम के रूम में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। साथ ही गायब उसकी दो बहनों की तलाश नदी में शुरू कर दी है, लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चल सका।
शनिवार की शाम थाना ईसानगर के गांव कबिरहा निवासी राकेश श्रीवास्तव अपनी पुत्री दुर्गा (10), नैंसी (5) और पुत्र विक्रम (8) के साथ शारदा नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने राकेश को बचा लिया था, लेकिन तीनों बच्चों का कोई पता नहीं चला। तब से पुलिस नहर में पीएसी फ्लड यूनिट और गोताखोरों के जरिए बच्चों की नहर में तलाश कर रही थी। सोमवार को कुछ लोगों ने गांव गोड़ियाना के पास नदी में एक बच्चे का शव उतराता देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव होने की सूचना शारदानगर पुलिस चौकी इंचार्ज पारस नाथ यादव को दी। सूचना पर पहुंची राकेश की पत्नी सविता को लेकर मौके पर पहुंची। सविता ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र आठ वर्षीय विक्रम के रूप में की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। नदी में शव मिलने के बाद पुलिस ने नहर में सर्च अभियान बंद कर दिया है। मंगलवार को पीएसी फ्लड टीम ने स्टीमर नदी में उतारकर लापता दुर्गा और नैंसी की तलाश शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव का कहना है कि पुलिस अभी तक राकेश के बयान पर यही मानकर चल रही थी कि बच्चे नहर में डूबे हैं, लेकिन लड़के विक्रम का शव नदी में मिलने के बाद पुलिस ने अब नदी में भी तलाश शुरू कर दी है। टीम ने मंगलवार को करीब 15 किमी दूर तक नदी के दोनों किनारों पर स्टीमर से तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

----------
सिल्टइजेक्टर से नदी में शव पहुंचने की संभावना
डूबे बच्चों के पिता राकेश के मुताबिक उसने हेलीपैड के सामने से शारदा नहर में छलांग लगाई थी, लेकिन विक्रम का शव नहर की बजाय नदी में मिलने से लोग घटना स्थल को लेकर आशंकित हो उठे हैं। हालांकि नहर का जो घटनास्थल राकेश ने बताया था। उससे कुछ दूर आगे सिल्टइजेक्टर है, जिससे नहर की जो सिल्ट है। वो पानी सहित नदी में जाती है। संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि विक्रम सिल्टइजेक्टर से ही नदी में पहुंच गया हो।
----------
2.
महिला ने पति और दोस्त पर दर्ज कराई रिपोर्ट
दोस्त समेत दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में
थाना फूलबेहड़ में दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर-महेवागंज। शारदानगर में बच्चो संग नदी में कूदने वाले पिता के खिलाफ पुलिस ने हत्या, जबकि उसके दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फूलबेहड़ पुलिस ने यह कार्यवाई राकेश की पत्नी सविता श्रीवास्तव की ओर से की है। पुलिस ने आरोपी दोस्त और महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सविता श्रीवास्तव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति राकेश की नौकरी शहर के सिकटिहा निवासी सर्वजीत ने रामहेत के यहां लगवाई थी। वह अपने पति व बच्चों संग राजापुर के पंड़ितपुरवा में रहती है। अक्सर सर्वजीत पति की गैरमौजूदगी में घर आता और उसे बुरी नीयत से देखने लगा, जिसका उसने विरोध किया। इस पर सर्वजीत आए दिन उनसे (पति राकेश) से मारपीट भी करता था। जिससे आहत होकर पति राकेश शनिवार दोपहर बच्चों दुर्गा, नैंसी और विक्रम को मेला दिखाने के बहाने घर से ले गया और उन्हें शारदा नहर में धकेल दिया और खुद भी आत्महत्या करने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह किसी तरह बच गया। इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर ने बताया कि महिला की ओर से पति राकेश पर हत्या की धाराओं 309, 302 और उसके दोस्त सर्वजीत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को एक बच्चे का शव बरामद हो गया है। बाकी बच्चों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें