फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 क्रय केंद्रों ने अभी तक शुरू नहीं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
91 क्रय केंद्रों ने अब तक शुरू नहीं की खरीद
23 दिन में मात्र 14 किसान बेच सके अपना धान
सिर्फ 10 क्रय केंद्रों ने 670 क्विंटल धान खरीदा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद के लिए 101 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिनमें 91 क्रय केंद्रों पर अभी धान खरीद शुरू नहीं हुई है। सिर्फ 10 क्रय केंद्रों पर अब तक 670 क्विंटल धान खरीदा गया है, जबकि खरीद शुरू हुए 23 दिन बीत चुके हैं। जबकि मंडी में आढ़तिए प्रतिदिन औने-पौने दाम पर हजारों क्विंटल धान की खरीद कर रहे हैं। किसानों को सस्ता धान बेचने की सबसे बड़ी वजह सिर पर आए त्योहार हैं। उन्हें अपने जरूरी खर्च के लिए रुपयों की जरूरत पढ़ रही है।
सरकार ने जनपद में 193200 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया है, जिसके लिए आठ एजेंसियों विपणन शाखा, एसएफसी, पीसीएफ, एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी कोआपरेटिव, एनसीसीएफ और एफसीआई ने 101 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। 23 दिन बीतने पर भी धान खरीद के हालात खराब बने हुए हैं, क्योंकि तीन एजेंसियों विपणन शाखा, एसएफसी और पीसीएफ को छोड़कर अन्य पांच एजेंसियों ने अभी धान खरीद की शुरुआत नहीं की है। इन्हीं तीन एजेंसियों ने 10 क्रय केंद्रों पर खाता खोलते हुए सिर्फ 14 किसानों से धान खरीदा है। पहले पखवाड़े तक अधिकारी धान में मानक (17 प्रतिशत अधिकतम) से अधिक नमी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे थे, लेकिन अब मंडी में सूखा धान आने लगा है। इसके बावजूद क्रय केंद्रों पर खरीद में तेजी नहीं आई है।
विज्ञापन


पंजीकृत किसान ही बेच पा रहे धान
इस बार सिर्फ पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही धान खरीदा जा रहा है। अभी तक करीब 3300 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है, जिसमें एसडीएम स्तर की जांच में एक हजार किसान अपात्र घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में अधिकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के न पहुंचने का तर्क दे रहे हैं और दिवाली बाद खरीद में तेजी आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन......
अभी तक 10 क्रय केंद्रों पर धान खरीदा गया है। पंजीकृत किसान अभी धान बेचने क्रय केंद्रों पर पहुंच नहीं रहे हैं। खरीद में तेजी लाने के लिए संबंधित एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी करके खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली के बाद क्रय केंद्रों पर धान की आवक तेज होगी।
-लालमणि पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें