फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.59 लाख का मेंथा आयल, 1.30 का स्क्रैप पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
4.59 लाख का मेंथा आयल, 1.30 का स्क्रेप पकड़ा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने वाहनों की सघन जांच के दौरान लहरपुर रोड पर कार से बिना जरूरी कागजातों के मेंथा आयल और एक अन्य गाड़ी को पकड़कर उससे स्क्रेप बरामद किया है। दोनों मामलों में जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल नीरज शुक्ला, वाणिज्य कर अधिकारी सुधीर कुमार मिश्र अपनी सहयोगी टीम के साथ जिले में वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच लहरपुर रोड पर काले रंग की कार तेजी से निकली। शक होने पर सचल दल की टीम ने गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसमें बिना प्रपत्रों के मेंथा आयल पाया गया। इस मामले में फर्म मालिक से 110160 रुपये जमा कराकर माल छोड़ा। इसी प्रकार बिना प्रपत्रों के स्क्रेप की एक गाड़ी पकड़ी गई उससे 47300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें