फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवक कम होने से चढ़ रहे सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
30 एलकेएच 08
विज्ञापन


महंगी सब्जियों ने रसोई का बजट बिगाड़ा
आवक कम होने से आसमान छू रहे सब्जियों के दाम
हरी धनिया और सब्जियों के तेवर सबसे तीखे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के चलते सब्जियों के दाम एक बार फिर आसमान छूने लगे गैं। बाहर से आने वाली सब्जियों के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली सब्जियों की आवक कम हुई है। इसके चलते लौकी, तोरई, कद्दू और भिंडी आदि के मूल्यों में इजाफा हुआ है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि यदि बारिश कुछ दिन और हुई तो सब्जियों के मूल्य में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
सब्जियों में आलू, प्याज और टमाटर के मूल्यों में तो बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन शिमला मिर्च, धनिया, लौकी कद्दू, तोरई, परवल आदि के मूल्यों में जो बढ़ोतरी हो रही है उससे आम लोगों की जेब पर बोझ पड़ना शुरू हो गया है। गृहणी सुनीता का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सब्जियों के मूल्य आसमान छू रहे थे। इधर कीमतों में इजाफा होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा तो आग तो हरी सब्जियों में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों बारिश के चलते जिले का बड़ा इलाका बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। कई रास्ते बंद हो गए हैं। इसके चलते ग्रामीण इलाकों से लौकी, तोरई, कद्दू और भिंडी आदि सब्जियां भी नहीं आ पा रही हैं। आवक कम और मांग यथावत रहने से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। सब्जी विक्रेता गेंदालाल का कहना है कि बारिश के चलते बाहर से सब्जियों की आवक कम हो गई है। इससे थोक मंडी से ही सब्जी महंगी मिल रही है। इसके चलते सब्जी बेचने में मार्जिन भी कम हो गया है।
-------------
सब्जियों के मूल्यों का तुलनात्मक विवरण
सब्जी एक सप्ताह पहले आज का रेट
आलू 25.00 25.00
प्याज 20.00 20.00
शिमला मिर्च 110.00 130.00
टमाटर 45.00 40.00
भिंडी 20-25.00 30.00-35.00
लौकी 20-25.00 25.00-30.00
कद्दू 20-25.00 25.00-30.00
तोरई 25-30.00 30.00-35.00
परवल 30-35.00 35.00-40.00
धनिया 100.00 140.00
-----------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें