फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह दबाकर की गई थी दरोगा की हत्या

विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर राजा से लापता हुए सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या मुंह दबाकर की गई थी। इसका खुलासा बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया गया है। उधर, एएसपी घनश्याम चौरसिया ने मौका मुआयना कर मामले की जांच कराने और हलका दरोगा की लापरवाही की जांच कराने का आश्वासन घरवालों को दिया है। इसके अलावा पुलिस ने गांव महमदपुर कलां के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के गांव शंकरपुर राजा गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा 75 वर्षीय विजयपाल सिंह 13 दिसंबर को घर से कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका था। पुत्र सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। खोजबीन हो ही रही थी कि मंगलवार की शाम चार बजे दरोगा का शव उनके गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर ग्राम बगरेठी और ग्राम महमदपुर के बीच बगरेठी के छुन्नन पंडित के खेत में मिला था।
उधर, एएसपी घनश्याम चौरसिया बुधवार दोपहर में शंकरपुर गांव पहुंचे और मृत रिटायर दारोगा विजयपाल सिंह के परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बावत जानकारी ली। इंस्पेक्टर मोहम्मदी डीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। अब मुकदमा दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें