फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नगर निकाय की सभी 10 सीटों पर मुकाबला रोचक रहा, लेकिन नगर पालिका परिषद लखीमपुर की सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बनी थी। बसपा, सपा और निर्दल प्रत्याशियों ने जीत के लिए दिन-रात एक कर दिया था। मतगणना के शुरुआती रुझान ने भाजपा के खेमे में बेचैनी बढ़ा दी थी, क्योंकि पहले राउंड में बसपा की रमा मोहन वाजपेयी ने 990 वोटों की लीड बना ली थी। दूसरे राउंड में लीड कम जरूर हुई, लेकिन बसपा प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। तीसरे राउंड से एकाएक पासा पलटा, जिसमें भाजपा की निरुपमा मौनी वाजपेयी को 4683 मत और बसपा की रमा को 2671 मत मिले। बस यही मुकाबले का टर्निंग प्वांइट साबित हुआ, जिसके बाद बसपा प्रत्याशी पिछड़ती चली गईं।
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे, जिससे यहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर थी। वहीं नगर निकाय में पहली बार बसपा ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, जिससे खोई हुई जमीन को फिर से हासिल करने की उम्मीद बनी थी। लखीमपुर सीट पर बसपा प्रत्याशी रमा मोहन वाजपेयी ने मुकाबले को दिलचस्प बनाते हुए पहले राउंड में 4968 वोट हासिल कर धमक बनाई, जिससे मतगणना के दौरान भाजपा खेमे में कुछ देर के लिए खामोशी छाई रही।
विज्ञापन

भाजपा की निरुपमा 3978 वोट पाकर दूसरे, सपा की डॉ. उमा कटियार काफी अंतर से तीसरे और निर्दलीय लता वाजपेयी चौथे स्थान पर रहीं। दूसरे राउंड में में बसपा को 4215 और भाजपा को 4615 वोट मिले। तीसरे राउंड में भाजपा को 4683 वोट मिले, जबकि बसपा को 2671 वोट ही मिले। बस यहीं से मुकाबले की तस्वीर बदल गई और भाजपा ने 1425 वोट से लीड लेकर बसपा को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। इसके बाद बसपा को उबरने का मौका नहीं मिला। हालांकि चौथे राउंड में भाजपा को 4640 और बसपा को 4728 वोट मिले, जिससे भाजपा की लीड मामूली रूप से कम हुई। आखिरी पांचवें राउंड में भाजपा को 4733 और बसपा को 3393 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी को कुल 22663 और बसपा प्रत्याशी को 19986 वोट हासिल हुए, जिससे भाजपा प्रत्याशी के सिर पर 2677 वोटों के अंतर से जीत का सेहरा बंधा।
विज्ञापन


ईडीसी मतों में सपा को सबसे ज्यादा मिले 24 वोट
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने ईडीसी मत डाले थे। कुल 54 वोट डाले गए, जिसमें सपा को 24, भाजपा को 14 और बसपा को 11 वोट मिले, जबकि निर्दलीय पारुल गुप्ता को दो और लता वाजपेयी को तीन वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें