चेन्नई में हुए अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2017 में विज्ञान ग्राम पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड के पांच छात्रों को खीरी सांसद और प्रबंधक ने हौसलाफजाई करते हुए बृहस्पतिवार को सम्मानित किया।
विज्ञान महोत्सव-2017 चेन्नई के सीएसआईआर केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान में 13 से 16 अक्तूबर के बीच संपन्न हुआ। इसमें देश के 131 संसदीय क्षेत्र से आए छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने तारामंडल एवं एनआईओही जहाज भ्रमण करने के साथ साथ विज्ञान ग्राम पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। वहां से लौटकर आए छात्र अमन तिवारी, मानस मिश्रा, मानवेंद्र प्रताप सिंह राठौर, देवेंद्र बंसवार, अक्षत शुक्ला आदि को खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी व प्रबंधक रविभूषण साहनी, प्रधानचार्य शेषधर द्विवेदी ने सम्मानित किया।