पुलिस लाइन ग्राउंड चल रही तीन दिवसीय पंचम अंतरजनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरे दिन छह जिलों की टीमों ने निशाना साधा। मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में लखनऊ की महिला और पुरुष टीम का दबदबा रहा।
दूसरे दिन लखनऊ, अमेठी, खीरी, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव की टीमें मैदान में उतरीं। इस दौरान जहां लखनऊ की महिला और पुरुष टीमों का दबदबा रहा। वहीं खीरी की टीमें दूसरे स्थान पर रहीं। ओवरऑल चैंपियन में लखनऊ के आशीष कुमार प्रथम, आकाश चौधरी द्वितीय और असलम खान तीसरे स्थान पर रहे। महिला में रायबरेली की सुधा वर्मा और लखनऊ की रंजीत कौर द्वितीय स्थान पर रहीं। आरआई फूलचंद ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।