फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हौरी हार में महीने भर से चहलकदमी कर रही बाघिन

विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
तिकुनियां खीरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में स्थित कोल्हौरी हार में अपने दो शावकों के साथ बाघिन एक महीने से चहलकदमी कर रही है। दहशत के चलते किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। मंगलवार को भी बाघिन देखी गई जबकि शिकायत के बाद वनविभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

तिकुनियां-बेलरायां रोड पर कोल्हौरी ग्राम पंचायत के किसानों की जमीन हैं। यहां ज्यादातर खेती ग्राम निबौरिया, सिंगहा के किसानों की है, जिसके चलते किसानों की खेतों में आवाजाही लगी रहती है। ग्राम निबौरिया के किसान श्याम बिहारी यादव ने बताया कि वह मंगलवार सुबह धान देखने कोल्हौरी हार गया था। इस बीच ग्राम निबौरिया का रामबहादुर महतिया की बाग से चकरोड पर बाइक खड़ी कर पैदल जा रहा था। तभी करीब एक सौ मीटर की दूरी पर चकरोड पर दो शावक खेलते हुए दिखायी पड़े, जिन्हें कुत्ता समझकर उसने तेज डांट लगाई। तभी चकरोड के किनारे गन्ने के खेत में छिपी बैठी बाघिन चकरोड के पूरब की ओर छलांग लगाकर रोड पर खड़ी हो गयी, जिसे देखकर श्याम बिहारी भयभीत हो गया। तब तक खेतों में घास काटने आई तीन महिलाओं की भी नजर बाघिन पर पड़ी तो वह भी डरकर भाग गई। किसान बलकार सिंह, वेदप्रकाश, प्रेमशंकर, सुनील कुमार का कहना है कि बाघिन बीते एक महीने से तिकुनियां बेलरायां रोड के पूरब में निबौरिया हार व पश्चिम में कोल्हौरी हार में आपने शावकों के साथ देखी जा रही है। पखवाड़े भर पहले यही बाघिन नरहा पुल पर दिखायी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम को पदचिन्ह् भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें