फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी न आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। सीतापुर ब्रांच नहर से निकली अल्पिका नहर धिरावां माइनर में एक वर्ष से पानी न पहुंचने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नहर में पानी की जगह झाड़-झंखाड़ है।
विज्ञापन

सात किलोमीटर लंबी इस माइनर से बिजोखर, मनिकापुर, धौंरहरा, खोखाय, चठिया, छितौनियां, मूड़ा भाई, तुर्कीखेड़ा, बेलवा, मूड़ाविश्नू आदि गांवों के हजारों किसान हजारों एकड़ फसल की सिंचाई करते हैं, लेकिन महकमा की अनदेखी के चलते नहर की उपयोगिता साबित नहीं हो रही है। नहर में खड़ी घास और झाड़-झंखाड़ इसकी गवाही दे रही है। किसानों की माने तो इस माइनर नहर में थोड़ा-बहुत पानी आता भी है तो वह छितौनियां गांव तक सीमित रह जाता है। फसलें पानी के अभाव में सूख हो रही हैं। उधर अवर अभियंता कैनाल बनवारी लाल का कहना है कि माइनर की सफाई रवि फसल के समय कराई गई थी, तब से सफाई के लिए कोई बजट नहीं आया। किसानों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए हेड की सफाई कराई जाएगी, ताकि बड़ी नहर का पानी माइनर में पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें