फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी कम होने पर नदी करने लगी भूकटान, कई गांव चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। बरसात न होने के कारण शारदा नदी के जलस्तर में आई गिरावट के बाद अब नदी ने भू-कटान करना शुरू कर दिया है। कचनारा जंगल नंबर छह की कई एकड़ भूमि को शारदा ने अपने आगोश में ले लिया है। नयापुरवा, कुंवरपुर कलां व दुबहा में भी शारदा विकराल रूप धारण करते हुए किसानों की जमीन को निगल रही है। जिससे किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से बरसात न होने के बाद भी शारदा नदी विकराल रूप धारण किए हुए है। हालांकि जलस्तर में तो गिरावट आ गई है, लेकिन नदी के पानी का वेग तेज होने के कारण नदी ने अब भू-कटान करना शुरू कर दिया है। नदी कचनारा के जंगल नंबर छह के कई किसानों की जमीन निगल चुकी है। यहां के किसान जगदीश, सुधीर, प्रमोद, रामू, महेश, विनोद, जसपाल, जगजीत आदि ने बताया कि शारदा नदी अब तक उनकी लगभग 40 से 45 एकड़ गन्ने की फसल को नष्ट कर चुकी है। इसके अतिरिक्त भीरा क्षेत्र के ढखिया, ग्राम सभा सूरजपुर के देशराज टांडा, मझगईं क्षेत्र के नयापुरवा, खालेपुरवा, दुबहा, चौरी कुंवरपुर कलां सहित अन्य गांवों में भी शारदा नदी ने सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को अपने आगोश में समा लिया है। लगातार भूकटान किए जाने से किसानों की बैचेनी बढ़ती जा रही है। कृषि योग्य भूमि नदी में समा जाने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें