फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक बेचने के नाम पर ठगे 51 हजार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। गांव सिसौरा सहमत के एक युवक से चार महीने पहले एक पुरानी बाइक बेचने के नाम पर 51 हजार रुपये की ठगी की गई। युवक ने डीजी साइबर क्राइम को प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिसौरा सहमत निवासी शमीम ने 16 जनवरी को फेसबुक पर पुरानी बाइक बिक्री का विज्ञापन देखा। उसने विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर काॅल कर लखनऊ निवासी संतोष कुमार से बाइक खरीदने की बात की। आरोपी ने शमीम को गाड़ी की कीमत 18500 रुपये और डिलीवरी चार्ज के 1000 रुपये बताए। आरोपी ने चलाकी से शमीम से पहले ही डिलीवरी चार्ज के रुपये पेटीएम आईडी में डलवा लिए।
आरोपी ने इसके बाद दूसरे नंबर से काॅल कर खुद को बाइक डिलीवरी मैन बताकर पीड़ित से 8500 रुपये आईडी में डालने को कहा। रुपये डालने के बाद आरोपी ने गलत आईडी का बहाना बनाकर 8000 रुपये और डलवा लिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से कुल चार बार आईडी पर अलग-अलग बहाने बनाकर 499, 10560, 6999 और 15560 रुपये पड़वाए । इसके बाद शमीम ने बाइक डिलीवरी करने के लिए कहा तो ठग ने फोन काट दिया। शमीम ने मामले की शिकायत डीजी साइबर क्राइम से की। उचौलिया पुलिस ने लखनऊ निवासी संतोष कुमार और एक अन्य अज्ञात डिलीवरी मैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें