फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 4985 आवेदन आए, 30 तक स्वीकार होंगे फॉर्म

Fri, 26 Sep 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में इंस्पायर अवार्ड के लिए अपेक्षाकृत कम स्कूलों ने आवेदन किए हैं। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए भागीदारी जरूरी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी। जिले के राजकीय, एडेड, वित्तविहीन वाले स्कूलों में इंस्पायर अवार्ड के लिए अब तक कुल 4985 आवेदन मिले हैं। डीआईओएस ने शेष बचे विद्यालयों से जल्द से जल्द आवेदन करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हर विद्यालय से पांच आवेदन मांगे गए थे, लेकिन कुछ विद्यालय ने महज एक ही आवेदन किया तो इसे विभाग ने उसे बैक कर दिया है। उक्त विद्यालय से भी पांच आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि चार दिन शेष बचे हैं। ऐसे में विद्यालयों को निर्देश देते हुए कहा कि इसमें स्कूल ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें, ताकि नवाचारों को बढ़ावा मिल सके। बताया कि जिले में राजकीय एडेड और वित्तविहीन 1044 विद्यालयों के अलावा सीबीएससी के 40, छह आईसीएसई के साथ ही 1133 परिषदीय विद्यालयों से आवेदन होने हैं। विद्यालयों के सापेक्ष अभी तक आवेदनों की संख्या काफी कम है। कम आवेदनों को देखकर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें