फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4500 प्रशिक्षु शिक्षकों को आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Wed, 21 Jan 2015 05:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को 4500 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को दोपहर 1.00 बजे से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए डीएम ने जिले के तमाम अधिकारियों को लगाया है। बुधवार को एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने वितरण स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में वृहद स्तर पर व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियो की सुविधा को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 24 काउंटर बनाए हैं। व्यवस्था संचालन के लिए विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा लगभग 250 शिक्षक लगाए गए हैं। डीएम ने वितरण कार्यक्रम के लिए एसडीएम सदर राकेश पटेल को नोडल अधिकारी बनाया है। वितरण स्थल को इस तरह से तैयार किया गया है हर लाइन के अभ्यर्थी निर्धारित काउंटरों पर जाते हुए अंतिम काउंटर पर नियुक्तिपत्र लेकर बाहर निकल जाएंगे। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने बुधवार को जिले का दौरा किया उन्होंने वितरण स्थल पर जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महिला और पुरुषों के लिए अलग काउंटर
नियुक्ति पत्र वितरण के लिए जो व्यवस्था बनाई गई है उसके अनुसार काउंटर संख्या एक से 12 तक महिला तथा 13 से 24 तक काउंटरों पर पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


--
यह अधिकारी रहेंगे व्यवस्था में
कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, डीआईओ एनआईसी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को भी वितरण स्थल पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।
--
हेल्प डेस्क पर मिलेगी जानकारी
अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए मैदान पर ही हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की दिक्कत है तो वह हेल्प डेस्क पर जाकर समस्या का समाधान करा सकता है।
--
व्यापक होगी सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक व्यवस्था की गई है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सीओ सिटी एमपी सिंह रहेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में उप निरीक्षक और महिला तथा पुरुष के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें