फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन पूजन और रासलीला का आयोजन

Wed, 21 Jan 2015 05:46 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मियांपुर कॉलोनी के निकट गोमती नदी के किनारे बाबा पशुपतिनाथ इमलियाघाट पर यज्ञ और रासलीला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिवशक्ति महायज्ञ के पहले पलिया, अटसार, राजापुर, शाहपुर, नयागांव, मियांपुर, वैनी सहित तमाम गांवाें के लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। महायज्ञ यज्ञाचार्य पं. विनय शुक्ल के निर्देशन में हो रहा है। इसके अलावा शाम को वृंदावन से आई रासलीला मंडली ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला की प्रस्तुति दी। इस मौके पर आयोजित भंडारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में जेपी कॉलेज के शिक्षक कैलाश नाथ वाजपेयी, सम्राट जायसवाल के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार दीक्षित, पं. श्यामनारायण दीक्षित, डॉ. भूपेंद्र सिंह, राजू दीक्षित, कमलेश सिंह, अशोक तिवारी, रामू भदौरिया सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें