फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नो हेलमेट नो फ्यूल के तहत 45 बाइकों के काटे चालान

Sun, 11 Jan 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर चेकिंग रते हुए प्रवर्तन अ​धिकारी डॉ. कौशलेंद्र। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के 11वें दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत 45 वाहनों के चालान काटे। जिम्मेदारों की अनदेखी से नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान ठप हो गया था। इसको लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो अफसरों ने फिर से अभियान शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर रविवार को प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने कई पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की। वहां बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने आए बाइक सवारों के चालान किए। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को भी चेतावनी दी कि अब बिना हेलमेट पेट्रोल दिया तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक किया कि हेलमेट लगाने से जीवन बचता है। इधर, एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पेट्रोल पंप चालकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट पेट्रोल की बिक्री न की जाए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोल पंप पर चेकिंग रते हुए प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें