फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ई-लॉटरी के जरिये चुने गए 43 किसानों को मिले आधुनिक कृषि यंत्र

Fri, 06 Mar 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को कृषि विभाग की योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग की योजनाओं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू और सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) के अंतर्गत 10 हजार रुपये से अधिक मूल्य वाले 43 कृषि यंत्रों के लिए कुल 126 किसानों ने आवेदन किया था।
ई-लॉटरी प्रक्रिया में 11 लाभार्थियों का चयन ऑटो लॉटरी के जरिए किया गया, जबकि शेष 32 का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया। इस प्रकार कुल 43 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रदान किए गए यंत्रों में रोटावेटर, रेक्टेंगुलर बेलर (18-20 किलोग्राम प्रति बेल), कल्टीवेटर, सुपर सीडर और कृषि ड्रोन शामिल हैं। अधिकारी बताते हैं कि इन यंत्रों के उपयोग से खेती का काम तेज और आसान होगा, साथ ही किसानों को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
जिला स्तरीय अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों ने वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बताया। किसानों ने भी आधुनिक यंत्र प्राप्त करने पर खुशी जताई और विभाग की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें