फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की चौपाल में किसानों ने उठाया गन्ना तौल का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में उठा गन्ना तौल का मुद्दा
विज्ञापन


बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह पर सोमवार को खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने चौपाल लगाई। चौपाल में किसानों ने सप्लाई पर्ची और गन्ना तौल का मुद्दा जोर शोर से उठाया।
विज्ञापन

किसानों ने सांसद से कहा कि गेट की पर्ची गेट पर और सेंटर की पर्ची सेंटर पर नहीं तौली जा रही है। जिस पर सांसद ने चौपाल में मौजूद चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक लालता प्रसाद सोनकर से किसानों की समस्या दूर करने की बात कही। साथ ही चीनी मिल के अधिकारियों को हिदायत देते हुए गेट और सेंटर के बीच गन्ने की समानुपातिक खरीद करने को कहा। किसानों ने फर्जी सट्टे का भी मामला उठाया। इस पर सांसद ने कहा कि सट्टे से संबंधित जो भी मामला सामने आया है। इसकी जांच कराकर संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सांसद ने चीनी मिल के मुख्य अभियंता और प्रधान प्रबंधक से मिल को पूरी क्षमता पर चलाने की बात कही। साथ ही कहा कि आगे इसकी समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, वीरेंद्र मिश्र, सुनील बत्रा, त्रिलोकी नाथ देवडिय़ा, सुरेंद्र गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, सुरेंद्र लोधी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें