सीएम की चेतावनी का असर, मिलों ने किया 90.60 करोड़ भुगतान
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर मिल मालिकों पर सख्त रुख दिखाया, तो उसका असर यह हुआ कि सोमवार को मिलों ने 90 करोड़ 60 लाख 57 हजार रुपये भुगतान किया है। इसमें पिछले वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य 10 करोड़ 83 लाख रुपये शामिल है।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि अजवापुर मिल ने 47 करोड़ 30 लाख 33 हजार रुपये, कुंभी ने 39 करोड़ 27 लाख 40 हजार रुपये, गुलरिया ने 13 करोड़ 73 लाख 89 हजार और बेलरायां मिल ने चार करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपये भुगतान किसानों को किया है। जबकि पिछले वर्ष 2017-18 के बकाया गन्ना मूल्य में गोला ने दो करोड़ 41 लाख, पलिया ने दो करोड़ 42 लाख और खंभारखेड़ा ने छह करोड़ रुपये भुगतान किया है, लेकिन अभी भी तीन अरब 29 करोड़ आठ लाख 26 हजार रुपये बकाया शेष है। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा है कि गन्ना एक्ट के मुताबिक 14 दिन में भुगतान कराने के लिए मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है।