फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर निर्माण सामग्री डालने पर पालिका लेगी जुर्माना

Tue, 04 Dec 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के किनारे भवन निर्माण सामग्री लगाना और घर का मलबा गली आदि में डालना अब महंगा पड़ेगा। एनजीटी की सख्ती के बाद पालिका ने भवन निर्माण सामग्री बिक्री करने वालों सहित सड़क पर मलबा डालने वाले गृह स्वामियों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। पालिका प्रशासन ने न्यूनतम जुर्माने की राशि एक हजार रुपये प्रतिदिन निर्धारित की है।
विज्ञापन

भवन निर्माण सामग्री बेचने वाले सड़कों पर ही मौरंग, बालू, गिट्टी आदि लगवा लेते हैं, जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनने के साथ सड़कों की गुणवत्ता को भी प्रभावित करते हैं। वहीं भवन स्वामी गृहनिर्माण कराते समय घर का मलबा भी गली और सड़क पर लगा देते हैं, जिससे नालियां चोक हो जाती हैं, जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

न्यूनतम एक हजार होगी जुर्माने की राशि
पालिका के सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जुर्माने की न्यूनतम राशि एक हजार रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है। जबकि अधिकतम पांच हजार रुपये होगी। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी और फिर उसके बाद जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी करेंगे मुखबरी
किस मोहल्ले में किसका मलबा गली में डाला गया है या फिर किस दुकानदार ने भवन निर्माण सामग्री रोड पर फैला रखी है। इसकी सूचना सफाई कर्मचारी देंगे। जिससे पालिका की टीम उनका चालान काट सके।

घर का मलबा हो या फिर भवन निर्माण सामग्री। यदि यह सब रोड पर पड़ा मिला तो संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। न्यूनतम जुर्माना एक हजार और अधिकतम जुर्माना पांच हजार रूपये प्रतिदिन निर्धारित है।
विज्ञापन

- अखिलेश त्रिपाठी, ईओ पालिका लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें