धौरहरा। क्षेत्र के कलुवापुर गांव में रंजिश के चलते एक घर में आग लगा दी गई। इसकी चपेट में आकर दो घर जल गए। आग लगने से घर में सो रहा एक बच्चा भी झुलस गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुवापुर में शनिवार शुक्रवार की रात गांव के रामप्रसाद के घर में करीब दो बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आकर रामप्रसाद और उसके भाई गया प्रसाद का घर भी जलने लगा। छप्पर के नीचे सो रहा रामप्रसाद का नौ वर्षीय पुत्र अमन को आग के लपटें लग जाने से बुरी तरह झुलस गया। उसे परिजन सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में रामप्रसाद ने गांव के राधेश्याम और रामदयाल के विरुद्ध रंजिशन घर जलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कलुवापुर के राधेश्याम और रामदयाल के विरूद्ध रिपोर्च दर्ज कर जांच की जा रही है जल्द गिरफ्तारी होगी। ब्यूरो