फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में टेडुई मोड़ पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला
घर वालों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस मान रही सड़क हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला बेगमबाग निवासी शब्बन उर्फ शब्बे के पुत्र 22 वर्षीय मेराज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शनिवार की शाम लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर टेडुई मोड़ पर बरामद हुआ। पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जता रही है, जबकि परिवार वालों ने मोहल्ले के ही दो लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का शक जताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मोहल्ला बेगमबाग निवासी मुमताज ने बताया कि उनका छोटा भाई मेराज पेशे से वाहन चालक है। वह मोहल्ले के ही बब्बू की पिकअप चलाता है। पिकअप मालिक बब्बू ने शनिवार को ही उसके भाई से पतरासी से बुकिंग लेकर कानपुर जाने के लिए कहा था। इस पर उसका भाई मेराज तैयार होकर घर से निकल रहा था। इसी बीच मोहल्ले के ही दो युवक आ गए और उसके भाई को साथ लेकर चले गए। रात करीब 11.30 बजे पिकअप मालिक उनके घर आए और बताया कि पतरासी से बुकिंग कराने वाली पार्टी फोन कर रही है कि मेराज गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा है। पार्टी ने 9.55 पर मेराज के मोबाइल पर कॉल की। किसी ने कॉल रिसीव की, लेकिन बिना कुछ बोले काट दी। इसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार के लोग परेशान हो उठे और खोजबीन की। रविवार तड़के 3.15 बजे अस्पताल से किसी ने फोन कर सूचना दी कि मेराज जिला अस्पताल में भर्ती है। जब वह लोग अस्पताल पहुंचे तो देखा भाई मृत अवस्था में पड़ा था। उसके गले और शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने जब पुलिस से जानकारी ली तो पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम करीब नौ बजे इंदिरा मनोरंजन पार्क (टेडुई) के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। मृतक के घर वालों ने बताया कि मेराज की रंजिशन हत्या की गई है। मौके पर खून से लथपथ एक साल भी पड़ी थी। घर वालों का कहना है कि उनकी मोहल्ले में कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसके भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन

----------
मृतक का गायब है मोबाइल
मृतक के बड़े भाई मुमताज ने बताया कि उसके भाई का मोबाइल भी बरामद है। सदर कोतवाली पुलिस ने उन्हें पर्स तो वापस की है, लेकिन पर्स में रखे पांच हजार रुपये नहीं मिले हैं।
----------
पांच महीने बाद होना था निकाह
मृतक के बड़े भाई मुुमताज ने बताया कि मेराज का निकाह थाना नीमगांव क्षेत्र के कसबा बेहजम से तय हुआ था। पांच महीने बाद उसका निकाह होना था। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

------------
प्रथम दृष्टया मेराज की मौत सड़क हादसे में होना प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। घर वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार पांडेय, सदर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें