फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के आड़े आई राशनकार्डो की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राशनकार्डों की संख्या बनी सौभाग्य योजना के मार्ग में रोड़ा
विज्ञापन

एक ही घर में बने हैं कई राशन कार्ड, दिया जाना है एक ही बिजली कनेक्शन


अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने में राशनकार्डों की भारी भरकम संख्या आड़े आ रही है। योजना के तहत एक घर में एक बिजली कनेक्शन दिया जाना है। जबकि एक ही घर में कई राशनकार्ड बने होने से सौभाग्य योजना के पात्रों के चयन में दिक्कतें आ रही हैं। जिले में कुल पांच लाख 48 हजार घरों को मुफ्त कनेक्शन दिए जाने हैं। एक साल के अंदर महज 72000 कनेक्शन दिए जा सके हैं।
गौरतलब है कि सौभाग्य योजना के कनेक्शन उन लोगों को दिए जाने हैं जिनके घर में पहले से बिजली कनेक्शन नहीं हैं, या वह लोग जो बिजली कनेक्शन लेने की स्थिति में नहीं हैं। जिले में कुल आठ लाख 44 हजार 529 राशनकार्ड हैं। इनमें एक घर में कई कई राशन कार्ड हैं। इससे पात्रों के चयन में दिक्कत आ रही है। एक घर में केवल एक बिजली कनेक्शन दिया जाना है। घर में किस राशनकार्ड धारक को बिजली कनेक्शन दिया जाए, इसको लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इसका चयन करना बिजली विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल........
जिले में कुल राशनकार्डों की संख्या.............8,44,529
जिले में नियमित बिजल कनेक्शन...............2,98000
मुफ्त कनेक्शन देने का लक्ष्य..................... 5,48000
सौभाग्य योजना में अब तक दिए गए कनेक्शन..72000
अभी कनेक्शन देना बाकी................................476000

अधीक्षण अभियंता आरडी यादव ने बताया कि एक घर में कई-कई राशनकार्ड होने से सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने में दिक्कतें आ रही हैं। दिक्कतों को लेकर उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखकर अपनी समस्याएं बताई हैं। साथ ही मार्ग दर्शन करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें