फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे मगरमच्छ को बोरी में भर कर ले गए जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
19एलकेएच651
विज्ञापन


मगरमच्छ को बोरी में रखकर ले गए जिम्मेदार
बिजुआ। गोला रेंज के राधनपुरवा गांव के मेवालाल के घर में छह फुट लंबा मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। घर वालों ने वन विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के वाचर मगरमच्छ को एक बोरी में भरकर बाइक से लेकर चले गए।
भीरा थाना क्षेत्र के राधनपुरवा गांव में मेवालाल के घर पर जैसे ही सुबह की किरन फैली तो घर के सदस्यों की निगाह मगरमच्छ पर पड़ी। मेवालाल के घर की महिलाएं झाडू लगा रही थीं देखा कि घर की भंडारन (डैहरिया) के पीछे एक छह फुट का मगरमच्छ बैठा था। महिलाएं मगरमच्छ से डर गईं और चीख मारकर बाहर भाग खड़ी हुईं। परिवार वालों ने गोला रेंज के कर्मचारियों को फोन किया। मौके पर पहुंचे वन कर्मचारी विनोद कुमार मिश्रा वाचर के साथ मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को वन कर्मचारी एक बोरी में भरकर शारदा नदी में छोड़ आए। ब्यूरो
विज्ञापन

-------
फोटो संख्या 19एलकेएच405
खेत में निकला मगरमच्छ का बच्चा
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द गांव में पेट्रोल पंप के पास खेत में एक मगरमच्छ का बच्चा निकला। लोगों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। वनकर्मियों ने बच्चे को बोरी में डालकर वनरेंज लेकर गए हैं।
विज्ञापन

संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत सिंगाही खुर्द सुधीर बरनवाल पेट्रोल पंप के पास खेत में मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना स्थानीय निवासी मनोज बाजपेई ने वन कर्मियों को दी। सूचना पर वन दरोगा सतीश, वाचर शेरा, रामकुमार आदि पहुंचे और एकत्र भीड़ को वहां से हटाया और मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर बोरी में डालकर वन रेंज ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत में जानवर बंधे थे तभी दूर कुछ वस्तु दिखी, जिसके बाद मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया। टीम उसे पकड़कर ले गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें