फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने सार्वजनिक मार्ग कब्जाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोलाइन 13एलकेएच 305
विज्ञापन


दबंगों ने सार्वजनिक मार्ग कब्जाया, जांच के आदेश
मोहम्मदी। तहसील क्षेत्र के गांव बुझारी में कुछ दबंगों ने सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करके गांव के तकरीबन 50 परिवारों का आवागमन अवरूद्ध कर दिया, जिससे ग्रामीण खासे परेशान है। उन्होंने मुख्यमंत्री तक को शिकायती पत्र भेजा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
गांव के हरिओम, अशोक, नेमपाल, वीरेंद्र, अनंगपाल, रतीश, सतीश, चंद्रभाल सिंह, संतोष सिंह समेत करीब 50 लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते (गाटा संख्या 110) पर कब्जा कर लिया है। जिससे ग्रामीणों को लगभग डेढ़ किमी घूमकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी शिकायत सितंबर में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की थी। तहसील दिवस में भी कई प्रार्थना पत्र दिए लेकिन लेखपाल ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण लेखपाल ध्रुव कुमार ने फर्जी तरीके से करके मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की तब इस फर्जी निस्तारण का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें