62वीं बटालियन ने जीता बैडमिंटन टूर्नामेंट
एसएसबी ने लालपुर स्टेडियम में कराया अंतर वाहिनी बैडमिंटन टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। एसएसबी तृतीय वाहिनी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर वाहिनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन शनिवार को लालपुर स्टेडियम में हुआ। इसकी विजेता 62वीं बटालियन रही।
तृतीय वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट एसके गुप्ता ने तीन दिवसीय अंतर वाहिनी बैडमिंटन टूर्नामेंट कराया। इसमें सेक्टर मुख्यालय सहित तृतीय, 62वीं, 42 वीं, 59वीं एवं 70वीं वाहिनी के अधिकारी और जवान शामिल हुए। टूर्नामेंट में एकल और युगल वर्ग के मुकाबले हुए। एकल वर्ग में फाइनल के विजेता 62वीं बटालियन के हेड कांसटेबिल रतन कुमार रहे, जबकि रनर सेक्टर मुख्यालय के विजय कुमार। युगल वर्ग के फाइनल मैच के विजेता 62 वीं बटालियन के एबी संजीव राव एवं रतन कुमार सिंह रहे जबकि उप विजेता तृतीय वाहिनी के कमल नेहरा राना और अरविंद कुमार रहे। इस मौके पर उप कमांडेंट नारायण यादव, सहायक उप कमांडेंट अविनाश यादव ने तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता 62 वहीं बटालियन को घोषित कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने जिम का भी उद्घाटन किया।