फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल दीवान को नही मिली एंबुलेंस, तो दरोगा ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस न मिलने पर दरोगा और डॉक्टर भिड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजुआ।
पीआरवी 2869 पर तैनात हेड कांस्टेबिल राम बाबू शाम आठ बजे से ड्यूटी करने बस्तौली प्वाइंट पर जा रहे थे। बिजुआ से बस्तौली के रास्ते में बाइक के सामने सांड़ आ जाने से बाइक टकरा कर दूर जा गिरी, जिससे वह घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनीत कुमार अपनी गाड़ी से सीएचसी लेकर आए। गंभीर हालत देखकर सीएचसी प्रभारी डॉ. अमितेश द्विवेदी ने घायल को लखीमपुर रेफर कर दिया। इस बीच एक एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर जिला अस्पताल जा रही थी। दीवान की हालत खराब देखकर चौकी इंचार्ज की गुजारिश पर एंबुलेंस चालक उन्हें भी महिला के साथ ले जाने को तैयार हो गया। चौकी इंचार्ज का आरोप है कि सीएचसी प्रभारी ने घायल पुलिस कर्मी को एंबुलेंस से उतरवा दिया। अपने साथी की गंभीर हालत पर उन्होंने नाराजगी जताई। बताते हैं कि दरोगा और डॉक्टर के बीच इसे लेकर कहासुनी हो गई। उधर घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टर और चौकी प्रभारी के अपने-अपने तर्क
सीएचसी प्रभारी डॉ. अमितेश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि रात के समय घायल पुलिस कर्मी को लेकर आए चौकी प्रभारी ने उन्हें देख लेने की धमकी दी है, जिससे उन्हें अपने स्टॉफ के साथ असुरक्षा की भावना लग रही है। जब कि चौकी इंचार्ज सुनीत कुमार के मुताबिक मानवता के नाते उन्होंने घायल दीवान को एंबुलेंस से ले जाने की गुजारिश की थी, लेकिन डॉक्टर ने एंबुलेंस से उतरवा दिया, जबकि कई बार दर्जनों घायलों की जिंदगी बचाने के लिए एक साथ एक ही एंबुलेंस से लाया जाता है। मैने धमकी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें