फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच कच्ची दीवार ढहने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार ढही, मलबे में दबकर बच्ची की मौत
विज्ञापन

बारिश के दौरान पसगवां के गांव सहजनिया जाहिदपुर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुर गंज। कोतवाली पसगवां के ग्राम सहजनिया जाहिदपुर में मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान भरभराकर गिरी कच्ची दीवार के नीचे दबकर 10 साल की बालिका की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
गांव सहजनिया जाहिदपुर निवासी श्यामाचरण ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे बारिश हो रही थी। उनकी पुत्री शीतल और बहन सोनी छप्पर के नीचे चारपाई पर बैठी चाय पी रहीं थीं। सोनी चाय पीने के बाद घरेलू काम करने चली गई, जबकि शीतल चारपाई पर ही लेट गई। इस बीच अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे शीतल मलवे में दब गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण और घर वाले जब तक मलवा हटाकर उसे बाहर निकालते तब तक शीतल की मौत हो गई। घर वालों ने हादसे में बच्ची की मौत होने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शीतल कक्षा एक की थी छात्रा
मृतक शीतल पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ती थी। बच्ची की मौत से मां अनीता, बहन साधना, ममता, अरुण आदि परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें