फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के करंट से हाथी की मौत

Tue, 17 Jul 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां नार्थ रेंज में करंट लगने से करीब 12 साल का एक मादा हाथी मर गया। इससे वन विभाग में हड़कंप मचा है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश चंद्र पांडेय समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंच कर इसकी जांच की। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि अवैध रूप से काटे गए पेड़ की डाल गिरने से हाई टेंशन बिजली लाइन नीचे आ गई, जिसने हाथी को धराशायी कर दिया। अवैध कटान की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में प्रमुख वन संरक्षक ने मुख्य वन संरक्षक एसके अवस्थी को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के रघुपुर कंपार्टमेंट एक से होकर बेलापरसुआ गांव के लिए एचटी लाइन निकली है। इसलाइन पर पेड़ की एक डाल टूटकर गिर गई। नतीजतन करंट प्रवाहित तार जमीन पर आ गया था। रात में ही किसी समय मादा जंगली हाथी लटकते तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब वाचर गश्त करके लौट रहे थे तो उन्होंने जंगली हाथी का शव देखा। साथ ही इसकी सूचना उत्तर निघासन के रेंजर भूपेंद्र नाथ सिंह को दी। इसके बाद वन अफसरों ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। उप-निदेशक ने बिजली विभाग को भी इस बाबत सूचित किया है। मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए चार डॉक्टरों की टीम गठित की है। टीम मादा हाथी का बुधवार को पोस्टमार्टम करेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें