फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम मिठाईयों की दुकानों पर एसडीएम व खाद्य टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई की दुकानों पर एसडीएम व खाद्य टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

पलियाकलां। मंगलवार को एसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिठाई की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। दो जगहों पर हुई छापेमारी में कई चीजों के सैंपल भी भरे गए।
विज्ञापन

मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पलिया एसडीएम सुनंदू सुधाकरन के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। एसडीएम ने कहा कि गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साफ सुथरे तरीके से मिठाई बनाएं। दरअसल कुछ समय से यह शिकायत मिल रही थी कि इलाके की मिठाई की दुकानों पर मिलावट का धंधा जोरों पर है। इन्हीं शिकायतों के बाद नवागत एसडीएम सुनंदू सुधाकरन ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने तहसील के सामने ही संचालित दो मिठाई की दुकानों का बारी-बारी से निरीक्षण किया और यहां पर बनी मिठाईयों को चेक किया। इन दुकानों पर स्टोरेज की स्थिति देखी। कुछ चीजें फ्रिजर में स्टोर की गई थीं उसे भी निकलवाकर देखा। जिन जगहों पर मिठाई बनाई जाती है वहां पर इस्तेमाल सामग्री के बारे में भी जानकारी हासिल की, जो भी कमी मिले उस पर सवाल किए। निरीक्षण के बाद उन्होंने खाद्य विभाग की टीम को सैम्पल भरने के निर्देश दिए। एसएफएसओ एके सिंह, एसएसओ आदित्य वर्मा, विवेक वर्मा और प्रदीप दीक्षित ने दोनों ही जगहों से खोया, पनीर, मिठाई आदि का सैम्पल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें