फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: मकान में दंपति और मासूम की मिली लाशें, दहशत

Fri, 01 Jun 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह दंपति और उसके बेटे की हत्या की खबर से कसबे में दहशत फैल गई। मोहल्ला ढाकिन में किराए पर रह रहे 40 वर्षीय जय प्रकाश शर्मा, पत्नी शीनू शर्मा 36 और आठ वर्षीय पुत्र ओम शर्मा की लाश अलग-अलग कमरों में मिलीं। ट्रिपल मर्डर की खबर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। मां-बेटे के शव अलग-अलग कमरे में बिस्तर पर पड़े थे, जबकि गृहस्वामी का शव बरामदे में फंदे पर लटका था, जबकि उसके हाथ और पैर बंधे थे। परिजन और लोग तीनों की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि एसपी रामलाल वर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही मामले में कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पलिया भीरा रोड पर जिन्द बाबा मंदिर के सामने मोहल्ला माहीगिरान निवासी रसूल अहमद का एक मकान है। मकान में करीब पिछले दस सालों से 40 वर्षीय जय प्रकाश शर्मा, 36 वर्षीय पत्नी शीनू शर्मा, आठ वर्षीय पुत्र ओम शर्मा और पांच वर्षीय गुन्नू शर्मा के साथ रहे रहे थे। गुरुवार की सुबह बच्चे के रोने बिलखने पर पड़ोसी आशिफ अली ने अनहोनी का संदेह हुआ। सूचना पर कोतवाल दीपक शुक्ल पुलिस बल के साथ उक्त घर के बाहर जा पहुंचे। मेन गेट नहीं खुला तो पुलिस पड़ोसी के यहां से दीवार फांदकर जय प्रकाश के घर में दाखिल हुई। जय प्रकाश के घर में दाखिल होने के बाद जो नजारा पुलिस को दिखा वो दिन को दहला देने वाला था। कमरे के बाहर बरामदे में जय प्रकाश का शव जमीन से मात्र एक फुट ऊपर फंदे से झूल रहा था। मृतक के दोनों हाथ व पैर प्लाटिक रस्सी से बंधे हुए थे। उसी के पास कमरे में मृतक की पत्नी शीनू की लाश निवार वाली चारपाई पर अर्द्घनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। महिला की नाक से खून बह रहा था। पास के दूसरे कमरे में आठ साल के बच्चे का शव बेड पर पड़ा था। बच्चे के नाखून नीले पड़ गये थे और शरीर फूल गया था। कमरों के सामने बरामदे में फंदे से गृहस्वामी का शव लटक रहा था। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच जिसने सुना वही मौके पर पहुंच गया, जिससे भीड़ लग गई। शाम तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। क्योंकि मृतक जयप्रकाश की लाश लटकती मिली, जबकि उसके पैर बंधे मिले और हाथ भी कमर से बंधे थे, जबकि पत्नी की नाक से खून और दाहिने गाल में चोट और उसमें से खून रिस रहा था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की जांच होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल हर पहलू पर जांच की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें