फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालसमंद एरिया में आधी रात को घर में घुसकर पड़ोसी ने विवाहिता से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बालसमंद एरिया के एक गांव में बुधवार देर रात पड़ोसी ने घर में घुसकर एक विवाहिता से दुष्कर्म किया। यही नहीं वह बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित विवाहिता का पति बाहर काम करता है। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

25 साल की विवाहिता ने महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी को शिकायत दी कि वह रात को दो बजे घर में बच्चे के साथ सो रही थी। इस दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसे दबोच लिया। मैंने खुद को छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। वह दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसके बाद उसने अपने सास व ससुर को जगाया और आपबीती बताई। उसके सास-ससुर उस व्यक्ति के घर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पीड़ित विवाहिता ससुराल जनों के साथ वीरवार को बालसमंद चौकी में पहुंची। उसके बाद वह महिला थाना में पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें