फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कस्बा के मुरारखेड़ा के पास वाहन की टक्कर से एक डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए पलिया सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कबीरगंज के जनता फार्म निवासी जगतार सिंह का पुत्र जगजीत सिंह उर्फ जीतू(47) बॉर्डर डेवलपमेंट योजना के तहत बनाई जा रही रोड पर लगे डंपर का चालक है। देर शाम को मुरारखेड़ा स्थित एजेंसी पर डंपर खड़ा करके बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान सुधीर पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भिजवाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत से उसकी पत्नी जसपाल कौर, पुत्र अरविंदर सिंह, गुरनाम सिंह और पुत्री सुमनजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें